Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीमारी से पीड़ित युवक ने कुएं छलांग लगा दी जान


कानपुर नगर, थाना बिठूर क्षेत्र के ग्राम टिकरा कुशल पुरवा में कैंसर पीडित एक 40 वर्षीय युवक ने अपनी बीमारी से परेशान होकर कुंए में छलांग लगा दी। कुएं की तरफ भाग रहे राजकुमार को पत्नी तथा अन्य ग्रामीण पुकारते रहे लेकिन उसने किसी की नही सुनी और कुएं में कूदकर अपनी जान देदी।
          40 वर्षीय राजकुमार थाना बिठूर क्षेत्र का रहने वाला था और राज मिस्त्री का काम करता था। बताया जाता है कि वह पिछले तीन वर्षो से कैंसर की बीमारी से ग्रसित था और परेशान रहता था। शुक्रवार की रात पत्नी रूबी को बिना कुछ बनाये वह घर से निकल गया। बताया जाता है कि ज बवह काफी देर तक घर वापस न आया तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। रात में एक महिला ने राजकुमार को गांव के बाहर देखकर उसके परिजनों को जानकारी दी। पत्नी तथा गांव के कुछ लोग उसे बुलाने के लिए जाने लगे। लोगों को अपनी तरफ आता हुआ देख वह भागने लगा ओर ग्रामीण तथा उसकी बत्नी चिल्लाकर उसे रूकने को कहती रही। सभी की बातों को अनसुना करता हुआ वह कुए में कूद गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना के दस घंटे बीतने के बाद भी शव को कुंए से नही निकाला जा सका था जिसके बाद दमकल जवानो को बुलाया गया। बताया गया कि कुंऐ में लगभग चालीस फिट तक पानी होने के कारण दिक्कत आ रही है वहीं कांटा डालने पर कूदे युवक के कपडे फंसकर बाहर आये है। राजकुमार 6 भाइयों में सबसे बडा था तथा उसकी पत्नी रूबी व एक 6 माह की पुत्री खुशी है। वह कैंसर से पीडित था और इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।