रजत श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया की दीप इंटरटेनमेंट व क्राउड एण्ड प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमटेड के द्वारा रन वे फैशन वीक सीजन 2 का आयोजन 7सितंबर व 8 सितंबर को लाजपत भवन मोतीझील में किया जा रहा है। जिसमें पूरे भारत वर्ष में फैशन डिजाइनर मेकप आर्टिस्ट्स एवं मॉडल्स को आमंत्रित किया जा रहा है। वही दीपक गुप्ता,सक्षम साहू ने बताया कि रन वे फैशन वीक सीजन 2 के द्वारा मेकिंग कानपुर फॅशनबल को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिये प्रसिद्ध रसियन फैशन डिजाइनर भी शिरकत कर रही है। तथा बॉलीवुड के नामी चेहरे भी उपस्थित रहेँगे। कानपुर शहर की कई बड़ी हस्तियां भी शो में शामिल होंगी। हम सभी मॉडल फैशन डिजाइनर व मेकप आर्टिस्ट को आमंत्रित करते हैं। कि आप आये आपकी गरिमामयी उपस्थित से रन वे फैशन वीक में चार चांद लगाए जाएंगे। जो भी प्रतिभागी भाग लेने के इछुक हो वह सम्पर्क कर सकते हैं। कानपुर की शान एवं बड़े बड़े शो को आयोजित करने वाली संस्था रजत श्री फाउंडेशन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ब्रांड अम्बेसडर अद्वितीय मिस इंडिया टीनेज एंड फेस ऑफ इंडिया अरविंद सिंह , दीप्ति सिंह,व एंकर प्रतीक त्रिवेदी,नेहा वर्मा फैशन कोरियोग्राफर व सचिन सिंह,कोरियोग्राफर सौरभ कुशवाहा,मानषी शर्मा,अभिलाष सेंगर,अर्पण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।