Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ट्रीटमेंट प्लांट में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

आक्रोशित कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी
कानपुर। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के वाजिदपुर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में कर्मचारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने विरोध आंदोलन के तीसरे दिन कर्मचारियों ने यहां पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। कर्मचारियेां ने कहा कि,जब तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जाएगा तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। 
वाजिदपुर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में यहां काम कर रहे संविदा कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के रखरखाव व संचालन की जिम्मेदारी अब महाराष्ट्र की कंपनी शार्पूरजी पलोनजी को दी गई है। इसी के बाद कर्मचारी लगातार आंदोलित हैं। 
लगातार दो दिन से विरोध आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने रविवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। गंगा प्रदूषण एवं जलनिगम श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष श्याम सिंह का कहना है कि 30 अगस्त 2018 को गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक ने प्लांट के रखरखाव की जिम्मेदारी महाराष्ट्र की कंपनी को दिए जाने के आदेश दिए थे। इस आदेश में यहां पर काम कर रहे कर्मचारियों को लेकर किसी प्रकार के दिशानिर्देश नहीं दिए गए थे। 
भविष्य को लेकर परेशान हैं कर्मचारी
यहां पर विरोध प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारी दरअसल अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन लोगों को नियमित नहीं किया गया है। उनकी नहीं सुनी जा रही है ऐसे में उन लोगों ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में गुहार लगाई है। विभाग फैसला नहीं लेता है तो वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।