Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कई वारदातों का खुलासा करने में नाकाम खाकी,खाकी को नाच नचा रहे शहर के शातिर लुटेरे


हरिओम गुप्ता 
कानपुर नगर, पलिस अधिकारी तथा तेज तर्रार थानेदारो को हर बार चकमा और चुनौती देते हुए शहर शारित बदमाश चोर लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते आ रहे है। पुलिस द्वारा शहर में हो रही चोरियो और लूट की वारदातों में लगात लगाने में असमर्थता दिखायी दे रही है वहीं चोरो-लुटेरो के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे है। सरे राह व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है तो महिलाओं के साथ भी आये दिन लूटें हो रही है। रेाज नई घटनाओं को अंजाम देकर लेटुरे खाकी को चुनौती देने में लगे हे। बीती बुधवार को एडीजी आवास के पास ही टीचर से मोबइल लूट और रात को स्वरूप नगर में महिला से पर्स लूट की वारदाते इसका जीता जागता उदाहरण है कि यह लुटेरे पुलिस से कितना खौफ खाते है।

                 एक दिन पहले ही काकादेव में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला की चेन लूट ली गयी थी। बदमाशो की धर पकड के लिए पुलिस लग तो जाती है लेकिन पुलिस को किसी वारदात खुलासे में सफलता नही मिली है। इसी प्रकार पूर्व में कुछ और घटनाये है जिसका खुलास अब तक नही हो पाया है। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस किस तरकीब से चेकिंग कर रही है कि लूट की वारदातें थमने का नाम नही ले रही है। ऐसा नही कि लुटेरो और चोरो का गैंग पकडा नही जा रहा है, बावजूद इसके घटनाये भी तेजी से हो रही हैै। पूर्व में फीलखाना के कुरसवां निवासी शशि भूषण सिंह की बेटी स्वाति सिंह के साथ लूट की वारदात हुई, काकादेव में हरी गल्र्स हास्टल के पास महिला अफसर और थाने के पास एक महिला जो बीमा एजेंट थी चेन लुट गयी थी। विधनू में दिनदहाडे सर्राफ रमाकांत वर्मा का जेवरो से भरा बैग बदमाश लूट कर भाग गये थे। इसी तरह नीजराबाद में भी पूर्व में हुई लूटों का खुलासा नही हो पाया है। अशोक नगर में डा0 आईपी आहूजा क्लीनिक के सामने अशोक नगर निवासी महिला नलिनी से चेन लूट हुई थी। यही के रहने वाले प्लास्टिक कारोबारी रितेश गुप्ता की पत्नी नीता की कोकाकोला चैराहे के पास चेन लुटी थी। कौशलपुरी में बना मिश्रा व भदौरिया चैराहे के पास महिला से चेन लूट हुई थी। अशो नगर में ही प्रियका रीवासतव की चेन घर के बाहर से खींचकर चोर भाग गये थे। सूत्रो की माने तो इन घटनाओं का अभी तक खुलसा नही हो सका है। अब सवाल यह उठता है कि इतनी बडी तादात में हो रही वारदातों के पीछे किस गिरोह का हाथ है। एक तरफ पुलिस बदमाशो का एनकाउंटर कर जेल में डाल रही है तो दूसरी तरफ लूट की वारदाते बढती जा रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शहर में नए उम्र के लडको का गैंग सक्रीय होता जा रहा है जिनका अपराधिक इतिहास न होने के कारण वह जल्दी ट्रेस नही किये जा पा रहे है, ऐसे गैंग को पकडने के लिए पुलिस को एडी-चोटी का जोर लगाना पड रहा है।