समस्या का समाधान न होने पर 20 अगस्त से अमरण अनशन की चेतावनी
कानपुर नगर, नगर निगम की लापरवाही के चलते पूरे शहर में जल भराव तथा गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। सडको किनारे कूडा सड रहा है। व्यवस्थाओ के दुरूस्त होने की बाते करने वाले अधिकारियों को सभी दावें फेल हो चुके है और शहर गंदगी व जलभराव की चपेट में है। गोल चैराहा ओवर बिज के नीचे बीते कई महीनो से भीषण जल भराव एवं गंदगी के विरोध में अखिल भारतीय स्वतंत्रा संग्रास सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सिंह बागी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर समस्या से निजाद दिलाने की मांग की गयी।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने गंदे पानी में खडे होकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि अधिकारी केवल बातें ही करते है हकीकत में पूरा शहर गंदे पानी के भराव से परेशान है। कहा स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट अधिकारी भी सो रहे है। बताया कि यहां नाली न होने के कारण जलभराव हो जाता है और पानी न निकलने के कारण एकत्र पानी में गंदे जानवर तथा मच्छर पनप रहे है। वहीं मुख्य चैराहा होने के कारण यहां खान-पान की चीजे बिकती है। गंदे पानी में पनपने वाले मच्छर, मक्खी और अन्य संक्रमण खाने को दूषित कर रहे है। वहीं यहां से निकलने वाले राहगरो को परेशान हो रही है। बताया एक जुलाई को नगर आयुक्त को शिकायत की गयी थी लेकिन आज तक उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की। कहा कि अधिकारी जनता की समस्या पर ध्यान नही दे रहे है। चेतावनी की कि जल्द इस समस्या का समाधान नही होता है तो 20 अगस्त से यहां अनशन शुरू किया जायेगा। इस दौरान विवेक वर्मा, मूलचन्द गुप्ता, अखिलेश वर्मा, सूर्यनारायण तिवारी, मो0 रियाज आदि मौजूद रहे।