Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छठ महापर्व निर्जला व्रत रखकर दिया सूर्य को अर्घ्य

रिपोर्ट...जय राजपूत कानपुर।पूरे देश के साथ साथ कानपुर मे भी छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया गया।पूर्व व्यवस्थाओ के अतिरिक्त कानपुर प्रशासन ने लोगो की तादात को देखते हुए तमाम जगहों पर कृतिम तालाब बनवाएं है।श्रद्धालु महिलाओं ने अर्मापुर नहर, पनकी नहर,गंगा के तटों और तमाम कृतिम जगहों पर छठ महापर्व के दूसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।इस दौरान लाखो श्रद्धालुओ ने जगह जगह छठ पर्व में पूजा अर्चना की ।मान्यता है कि इस व्रत को रखने से घर मे सुख शांति की व्रद्धि होती है और सन्तान को दुखो से मुक्ति मिलती है। इस बार प्रशासन ने भी पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।आपको बतादे पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है जिसके बाद दूसरे दिन पूरा दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देती है।जिसके बाद रात्रि जागरण किया जाता है और प्रातः काल सूर्योदय के समय पुनः अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण माना जाता है। श्रद्धालु डॉ बिन्दु ने बताया कि यह छठ पर्व सुख शांति के लिए और बच्चो पर आने वाले संकटो को दूर रखने के लिए मनाया जाता है यह पर्व धर्म ,सम्प्रदाय और स्थान विशेष का न होकर पूरे देश का है।