
ऐसा देखा गया है कि डिजिटल वर्ल्ड में लोग घंटों लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन पर नज़र गड़ाए रहते हैं। जिससे उनकी न केवल आँखें प्रभावित होती है बल्कि उन्हें अनिद्रा की भी शिकायत रहती है।
इसके लिए वे कई प्रकार के जतन करते हैं लेकिन उनसे कोई विशेष फायदा नहीं होता है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो नींद के लिए स्लीपिंग पिल्स भी लेते हैं। जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। ऐसे में आज आपको घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं।
- रात में मोबाइल से बनाएं दूरी : दोस्तों, ऐसा माना गया है कि मानसिक तनाव, चिंता और मोबाइल पर रात में चिपके रहना नींद न आने की मुख्य वजहें हैं। इसके लिए जरूरी है कि जब भी आप बिस्तर पर सोने के लिए जाएं तो इन चीज़ों से दूरी बना लें। ऐसा संभव नहीं है लेकिन अगर आप आदत डालने की कोशिश करेंगे तो आप इसमें जरूर सफल होंगे।
- पैरों को धोएं : जब भी आप सोने जाएं तो सोने से पहले अपने पैरों को अच्छे से धो लें। आप चाहे तो गर्म गुनगुने पानी से अपने पैरों को धोएं। ऐसा करने से आपके शरीर की थकान दूर हो जाएगी। जिससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी।
- मालिश : सोने से पहले अपने पैरो की मालिश जरूर करें। इसके लिए आप सरसों तेल या अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें। सरसों के तेल से अपने पैरों और पैरो के तलवे को मालिश करें। ऐसा करने से शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन सही से होता है और रात में नींद अच्छी आती है।
- प्याज : कच्चा प्याज खाना अच्छी नींद के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कच्चे प्याज का अधिक सेवन करें। आप इसे अपने सलाद में जोड़ सकते हैं। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। जिससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और नींद अच्छी आती है।
- गुनगुना हल्दी युक्त दूध : जब कभी आप रात में सोते हैं तो सोने से पहले गर्म गुनगुना दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पियें। अगर आप इस नुस्खा को रोज़ अपनाते हैं तो यकीन मानिये ये आपके अनिद्रा की समस्या को कुछेक दिनों में दूर कर देगा।
- पुदीने की चाय : आप अनिद्रा को दूर करने के लिए पुदीने की चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए आप पुदीने की पत्ती को पानी में उबाल लें और इसे रोजाना पीएं। ये आपकी अनिद्रा की समस्या को जल्द ही दूर कर देगा।
इसके अतिरिक्त रोजना सवेरे जगने की कोशिश करें। ऐसा करने से न केवल आपकी अनिद्रा की समस्या दूर होगी बल्कि आपकी सेहत भी तंदरुस्त होगी।