
कानपुर।कानपुर उत्सव में शहर की सांस्कृतिक विरासत को लोगों तक पंहुचाया जायेगा आठ दिन तक चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन बाँलीवुड एक्टे्स आयरा शर्मा धूम मचायेंगी यह जानकारी उत्सव आयोजक वं इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय् सिंह मर्तोलिया ने दी श्री मर्तोलिया ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित सेंटृल पार्क में 26जनवरी से2फरवरी तक कानपुर उत्सव का भव्य आयोजित किया जायेगा इसमे कई कार्यक्रम आयोजित होगे एक शाम शहीदों के नाम एक शाम कानपुर पुलिस के नाम समाज सेवी महिलाओ मेधावी छात्र छात्राओ व स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से निभाने वाले नगर निगम के 10 सफाई कर्मचारी को सम्मानित भी किया जायेगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में कई दुकाने व स्टाल लगवाये जा रहे है। जिससे शाहरवासियो को मनपंसद समान खरीदने का अवसर मिलेगा साथ ही व्यापार कोभी बढा़वा मिलेगा ।वही शाहर में निर्मित उत्पादों की जानकारी यहां आने वाले लोगो को प्रदर्शनी के माध्यम से दी जायेगी श्री मर्तोलिया ने कहा की उत्सव में बच्चों महिलाओं और हर वर्ग के स्वस्थ मनोरंजन के लिए तमाम प्रतियोगिता आयोजित होगी जिससे अधिक से अधिक लोगों को उत्सव से जोड़ा जा सके।