Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गूंगा दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, लौटाई बारात

संवाददाता - मयंक चतुर्वेदी 

औरैया में शादी के समय दुल्हे के गूंगे होने की जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।  बारातियो को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।


आपको बता दे हमीरपुर जनपद से औरेया के धौरेहरा जनेतपुर गांव में बीती रात बारात आई थी। बैंडबाजे के साथ द्वारपूजा की रश्म हुई। इसके बाद बारातियों ने खाना पीना किया।


जबकि दुल्हे के घर वाले शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसी तरह दुल्हन को इस बात की जानकारी हो गई कि दुल्हा गूंगा है।


यह सुनते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। परिजन उसे समझाते रहे मगर वह नहीं मानी। जब यह बात दुल्हे पक्ष के लोगों को पता लगी।


तब वह लोग भी शादी के लिए दबाव बनाने लगे। दबाव बनता देख दुल्हन ने पुलिस को फोन कर दिया। इस बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।


मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सबने दुल्हन की बात में रजामंदी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि दुल्हन नाबालिग है।



घटना के संबन्ध मेंं अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि फोन से सूचना मिली थी। गांव में जाने पर पता चला कि दुल्हन नाबालिग है। वह शादी नहीं करना चाहती है। इसलिए दुल्हे पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर वापस कर दिया गया।