Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दूसरी बार मां बनी शिल्पा शेट्टी, घर में आई नन्ही परी


बॉलीवुड की बिंदास एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी के घर एक नन्‍हे मेहमान ने अपनी दस्‍तक दी है। आपको बता दे शिल्पा शेट्टी ने 44 साल में एक बेबी गर्ल को जन्‍म दिया है।

शिल्‍पा शेट्टी ने अपनी क्‍यूट बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। जिसकी जानकारी खुद शिल्‍पा शेट्टी ने अपने ऑफीशियल इंस्‍टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को दी है।

बच्ची का जन्म 15 फरवरी को हुआ था। हालांकि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने इसकी जानकारी अब सार्वजनिक की है।

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर की गई फोटो में उनकी क्यूट बेबी गर्ल समिशा अपने नन्हे हाथ से मां शिल्पा की उंगली थामे हुई हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। ओम श्री गणेशाय नम: इस चमत्कार के साथ हमारी प्रार्थनाएं भगवान ने सुन ली हैं। दिल में कृतज्ञता लिए हुए हम यह बता रहे हैं कि कि हमारे घर एक नन्ही परी आई है।

शिल्पा और राज ने साल 2009 में शादी की थी। 2012 में शिल्पा ने पहले बच्चे वियान को जन्म दिया था। आपको बतादे शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी के प्रोफेशनल की बात करें तो वो इन दिनों सोनी इंटरनेटमेंट पर आने वाले डांस शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ में जज की भूमिका में नजर आईं थीं।

बॉलीवुड से 13 साल दूर रहने के बाद शिल्पा फिर से कमबैक करने जा रही हैं। शिल्पा की कमबैक फिल्म का नाम 'निकम्मा' है। 'निकम्मा' फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी। इसके अलावा शिल्पा की एक और फिल्म है जिसका नाम 'हंगामा 2' है।