Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शरीर की कमजोरी को दूर करने के घरेलू उपाय


कार्यशैली और खान-पान की वजह से लोगों शारीरिक व मानसिक कमजोरी आजकल ऐसी आम समस्याएं हो चुकी हैं। इन समस्याओं ने हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में लिया हुआ है और इन समस्याओं के चलते न आदमी अपना काम ध्यान कर सकता और न स्वस्थ रह पाता है।

दोस्तो आप शारीरिक और मानसिक कमजोरी की समस्याओं से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू आसान नुस्खे। इन नुस्खों अपनाकर किसी भी उम्र का व्यक्ति अपनी कमजोरी दूर कर जवानी जैसा जोश महसूस करने लगेगा। तो जानिए....

1) टमाटर का ताज़ा सूप पीने से भूख बढ़ती है, और शरीर में उत्पन्न हुई खून की कमी दूर हो जाती है। इस उपाय से शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।

2) कॉफी का सेवन करने से मानसिक तनाव दूर होता है, और शरीर भी नयी ताज़गी महसूस होती है। भोजन करने के बाद कॉफी पीने से पेट हल्का महसूस होता है। कॉफी पीने से पेट की छोटी मोटी गड़बड़ियाँ भी दूर हो जाती हैं।

3) रोज़ाना सुबह एक केला दूध के साथ खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। दूध और केले को साथ लेने से शरीर में चरबी और शक्ति दोनों बढ़ती है। किसी दुबले व्यक्ति को वज़न बढ़ाने और ताकत पाने के लिए यह आसान उपाय ज़रूर करना चाहिए।

4) नारियेल खाने से भी शरीर मोटा होता है। नारियेल शक्तिवर्धक भी होता है। नारियेल का सेवन करने से बाल भी मज़बूत और घने काले बनते हैं। दिन में एक या दो बार तीस से पचास ग्राम नारियल खाना चाहिये।

5) काजू के दूध का लेप पैरों की कमजोरी दूर करने के लिए उत्तम उपाय है। काजू के दूध का लेप पैरों पर दिन में दो से तीन बार लगाना चाहिए।

6) मुनक्का शक्तिवर्धक होता है। दिन में दो बार मुनक्के का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। विटामिन ई से भरपूर पोदीना शरीर को सुस्त और कमज़ोर होने से रोकता है। और पोदीना शरीर की नसों को ताकत देता है।

7) छाछ पीने से आंतों का रोग नहीं होता है। पाचन शक्ति बढ़ती है। छाछ में काली मिर्च और नमक मिश्रित कर के पीने से शरीर को काफी लाभ होता है। छाछ पीने से पेट साफ रहता है और पेट साफ रहने से बीमारियाँ नहीं होती है। और कमजोरी नहीं आती है।

8) गन्ना खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। पेट की गरमी दूर होती है। शरीर को शक्ति मिलती है। तथा शरीर तगड़ा बनता है।

9) अंडों में आयरन, विटामिन ए और प्रोटीन की अधिकता होती है। रोजाना एक अंडा खाना आपको ऊर्जा प्रदान करने के लिए पर्याप्त है। खास तौर पर यदि आप इसे नाश्ते में खाते हैं तो यह आपको पूरे दिन ऊर्जा प्रदान करता है।

10) आवला आपको ऊर्जा प्रदान करने में मददगार है। कमजोरी दूर करने के लिए आप इसका सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं।