Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन के नियम तोड़ने इस देश में लगता है सबसे ज्यादा जुर्माना


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का प्रकोप सम्पूर्ण विश्व में फैला हुआ है। हर देश इस महामारी से निपटने के लिए अपने अपने तरीके से प्रयासरत है।कोरोना वायरस का कहर दुबई में भी हो गया है। दुबई में 26 मार्च से लॉकडाउन है। दुबई में 28 जनवरी से अब तक 468 मरीज मिल चुके हैं जिसमे 55 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 की मौत हो गई। यहाँ लॉकडाउन में मॉल बंद हैं और सड़कों में सन्नाटा पसरा है लेकिन होटल और रेस्टोरेंट खुला है।

 भारत की तरह यहाँ भी होम डिलीवरी जारी है।लेकिन यहां लॉकडाउन के नियम काफी सख्त हैं। नियम तोड़ने पर 50 हजार दिरहम (करीब 10 लाख रुपए) तक जुर्माना लगाया जा रहा है।यहाँ पुलिस की सख्ती नहीं दिखती, लेकिन तीन से ज्यादा लोगों के साथ चलने पर तुरंत टोका जाता है। जरूरी काम के लिए भी कम से कम लोगों को निकलने को कहा जाता है।