Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चकेरी पुलिस ने एक अभियुक्त को चरस सहित किया गिरफ्तार

 


कानपुर नगर। चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामादेवी कट के पास वाहन चेकिंग के दौरान 2.7 किलोग्राम चरस के साथ युवक हुआ गिरफ्तार।

थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर की पुलिस द्वारा वांछित वांछित अपराधी थाना क्षेत्र में उ 0 नि 0 0 राजपाल सिंह चौकी प्रभारी सनिगवा थाना चकेरी मय हमराह बल के साथ रवाना होकर रामादेवी कट के पास हाइवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी  नौवस्ता की ओर से आते हुए एक वाहन अशोका लीलेन्ड (लोडर) को रोका गया जिसका न 0 यूपी 78 जीएन 2928 था।

वाहन के रुकते ही उसमे से एक व्यक्ति कूदकर भाग गया उ 0 नि 0 राजपाल सिंह चौकी प्रभारी  सनिगवा थाना चकेरी कानपुर नगर ने मय हमराह पुलिस बल की मदद से अभियुक्त रंजीत पुत्र सुरेश चन्द्र नि 0 0 103/163 कर्नल गंज थाना बजरिया कानपुर नगर को रामादेवी कट के पास हाइवे पर घेरकर आवश्यक वल प्रयोग कर गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी लेने पर 2.7 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

अभियुक्त रंजीत पुत्र सुरेश चन्द्र नि 0 103/163 कर्नल गंज थाना बजरिया कानपुर नगर को धारा  18/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ 0 नि 0 राजपाल सिंह चौकी प्रभारी सनीगवाँ थाना चकेरी कानपुर नगर, का 0  दुर्गेश मानी त्रिपाठी थाना चकेरी कानपुर नगर, का 0 आदर्श सिंह थाना चकेरी  कानपुर नगर> का 0अवधेश कुमार थाना चकेरी कानपुर नगर , का0 श्यामवीर चौकी सनिगवा थाना चकेरी कानपुर नगर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ