Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मौसम पूर्वानुमान ( 28 दिसंबर 2020 से 6 जनवरी, 2021)

 


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

पहले सप्ताह के लिए बारिश: (24 से 30 दिसंबर2020)

  • 26 तारीख से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण जम्मूकश्मीरलद्दाखगिलगितबाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में काफी भारी बारिश  / बर्फबारी हो सकती हैहिमाचल प्रदेशउत्तराखंड में छिटपुट बारिश / बर्फबारी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 27-28 दिसंबर2020 के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के समीपवर्ती मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  • दूसरे सप्ताह के दौरान पूर्व से चलने वाली हवाओं के कारण तमिलनाडुकेरल और लक्षद्वीप में  बारिश होने की संभावना है।
  • कुल मिलाकरतमिलनाडु और दक्षिण केरल को छोड़कर देश के मैदानी इलाकों के प्रमुख हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है जो पहले सप्ताह के दौरान सामान्य से नीचे हो सकती है।
  • पहले सप्ताह के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सामान्य बारिश / बर्फबारी होने की संभावना (अनुलग्नक IV और V)

दूसरे सप्ताह के लिए बारिश (31 दिसंबर 2020 से 6 जनवरी2021)

  • मध्य भारत और उत्तरी मैदानी इलाकों में नमी की वजह से दूसरे सप्ताह के बाद बारिश होने की संभावना है।
  • दूसरे सप्ताह  के दौरान तमिलनाडुकेरल और लक्षद्वीप द्वीपों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाको में सामान्य बारिश / हिमपात होने की संभावना है (अनुलग्नक IV और V)

पहले और दूसरे सप्ताह के लिए तापमान / कोहरा: (24 दिसंबर 2020-6 जनवरी 2021)

  • पहले सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा देश के प्रमुख हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में पहले सप्ताह के दौरान तापमान  सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। (अनुलंग्नक VI)
  • पहले सप्ताह के मध्य में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिममध्य और पूर्वी भारत में शीतलहर चलने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।
  • दूसरे सप्ताह के दौरान मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। हालांकिउत्तर-पश्चिम भारत और बिहार का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। (अनुलंग्नक VI)
  • पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है और सप्ताह के मध्य में उत्तर पश्चिम भारत में जगहों पर शीतलहर चल सकती है।
  • दूसरे सप्ताह के दौरान उत्तर पश्चिममध्य और पूर्वी भारत पहले सप्ताह की तुलना में तापमान में  वृद्धि होगी। (अनुलग्नक VI)

अधिकतम तापमान:

पहले सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम भारतमध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। पहले सप्ताह के दौरान पूर्वी भारत (ओडिशा और छत्तीसगढ़बिहार) में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री अधिक रह सकता है।

पहले सप्ताह  के लिए घने कोहरे का पूर्वानुमान

इसी तरह का मौसम दूसरे सप्ताह के दौरान भी जारी सकता है लेकिन पहले सप्ताह की तुलना में (अनुलग्नक  VI और VII) थोड़ी गर्म रह सकता है। पहले सप्ताह के दौरान घना कोहरा लगने के आसार हैं।

25 और 26 दिसंबर2020 की सुबह के समय उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा लगने के आसार है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 29 दिसंबर से घना कोहरा लगने की संभावना है।

चक्रवाती अंश: पहले औऱ दूसरे सप्ताह के दौरान उत्तर हिंद महासागर में किसी तरह के चक्रवाती अंश की कोई संभावना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ