रिपोर्ट: शत्रुघ्न सिंह
- जिलाध्यक्ष के दावेदारों ने लखनऊ में डाला डेरा
उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष में बदलाव की सुगबुगाहट तेज होते ही जिलाध्यक्ष बनाने के दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाल कर अपनी-अपनी गोटे बिछाना शुरू कर दी।
वैसे तो जनपद वर्तमान जिलाध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते जनपद में सपा के गिरते जनाधार की खबर लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंती रहती है जिन्हें सपा हाईकमान ने गंभीरता से लेते हुए पहले ही सपा जिलाध्यक्ष में बदलाव का मन बना लिया था अब ऐसे में नजदीक जिला पंचायत चुनाव को देखने के साथ ही अधिक से अधिक जिला पंचायत की सीटों पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से ही सपा जिलाध्यक्ष को हटाने पूरा मन बना लिया है।
जिसका निणर्य सपा प्रदेशीय नेतृत्व जल्द ही कर सकता है। सपा जिलाध्यक्ष में बदलाव की खबर लगते ही जिलाध्यक्षी पाने वालों ने लखनऊ दरवार में डेरा जमा रखा है। जिनमें प्रमुख रूप से सुरेन्द्र यादव मौखरी, सतीश यादव डकोर, दीपराज गुर्जर, अजहर बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव बजरिया, धीरेन्द्र चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्फी, मिर्जा साबिर बेग सहित एक दर्जन सपा नेताओं के नाम प्रकाश में आये है जो अपनी-अपनी गोटें बिछाने में जुट गये। देखना अब यह कि इन तमाम जिलाध्यक्षी के दावेदारों में किसके सिर पर जिलाध्यक्षी ताज बंधेगा
0 टिप्पणियाँ