रिपोर्ट: शत्रुघन सिंह
माधौगढ़/जालौन। शीतकालीन मौसम में बढ़ती ठंड ने अब लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में कुछ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि गरीबों व असहायों की ठंड से बचाव हेतु मदद के लिए आगे आकर मानवता का परिचय दे रहे हैं।
शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह राजावत ने कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए। उन्होने ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।समाज के सभी लोगों को इस जरूरतमंद श्रेणी के लोगों की निश्वार्थ भाव से सेवा व सहयोग करना चाहिए। कंबल वितरण के इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य व अधिक संख्या में जरूरतमंद पुरूष व महिलायें मौजूद रहे। जरूरतमंद गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किये। कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। उन्होने ने बताया कि ठंडक काफी बढ़ गई है, गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान हैं। पर्याप्त संसाधन न होने के चलते असहाय ठंड में ठिठुर रहे हैं। ऐसे लोगों राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा में ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद कंबल इत्यादि से वंचित ना रह जाए। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, छोटू, आदित्य सिंह, शालू सेंगर, अभय प्रताप सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ