Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की समाजवादियो ने मनाई पुण्यतिथि


- मिश्र के चित्र पर माल्यापर्ण कर, किये श्रद्धा सुमन अर्पित 


उरई/जालौन।  समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तम्भ राम मनोहर लोहिया की विचारधारा पर चलने वाले छोटे लोहिया से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादियो ने सपा कार्यालय उरई में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वही जिला अध्यक्ष नवाव सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर, वीरेंद यादव, प्रदेशीय नेता जयदेव सिंह यादव, बरिष्ठ सपा नेता रामरतन प्रजापति, पिछड़ा जिला अध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा और जिला कार्यकारिणी सदस्य रामलाल विश्वकर्मा ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जीवन चरित्र पर बिस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थिति युवाओ व पार्टी कार्यकताओ को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के आदर्श पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की प्रेरणा दी। इस पुण्यतिथि के मौके पर कोषाध्यक्ष जमालुददीन,उरई विधान सभा अध्यक्ष भानू राजपूत, ब्लाक प्रभारी दिनेश यादव जैसारी, महासचिव जीनू कोरी, नगर अध्यक्ष वेद यादव, सपा नेत्री कुसुम सकसेना,बरिष्ठ सपा नेता देवेंद यादव, नगर महासचिव सबीउददीन, , यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव, लोहिया बाहिनी जिला अध्यक्ष फरहत उल्ला, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष अजय गौतम योगा महाराज, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डा हरीशंकर, पिछड़ावर्ग सचिव गणेश सोनी अनुरूद द्विवेदी, राहुल बाबा, प्रमोद सविता, सादाव सभासद, शैलैंद श्रीवास सभासद, आलोक कुशवाहा, हिमांशु खरकया, शीलू, अनूप वाल्मीकि, सुनील पाल, विनोद वर्मा, आशिक, राजीव पटेल, अकील खान, सहित एक सैकड़ा से अधिक समाजवादी कार्यकर्ता और नेताओ ने जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे नमन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ