Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की मनाई पुण्यतिथि

 

जालौन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसपा नेता दीपू त्रिपाठी के आवास पर समाजवादी जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी सेवाओं और विचारों को आत्मसात करने की अपील नई पीढ़ी से की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपने जीवनकाल में समाजवाद को मजबूत किया था। उनकी सेवाओं को भूलाया नहीं जा सकता। हम मिश्र जी के विचारों पर चलकर सदैव समाज हित में कार्य करते रहेंगे, इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव बलवान गुर्जर, रिंकू गुर्जर पुनीत महाराज सारंगपुर, धर्मेश शर्मा, प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष शिवपाल फैंस एसोसिएशन सुमित त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विक्रान्त सोनी, दादू पटेल, प्रशान्त दिवाकर, मोहम्मद यूनिस शेख, शानू पाठक, सलीम मंसूरी, नीलू यादव जिला महामंत्री व जहरूल मंसूरी शैलेन्द्र प्रताप इमिलिया आदि मौजूद रहे।

 समाजवादी पार्टी के नेताओं ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि बाजार में मनाई। पूर्व सपा नगर अध्यक्ष इमरान अंसारी ने कहा स्वर्गवासी जनेश्वर मिश्रा एक महान नेता थे और गरीबों मजनूमो को शुभ चिंतक थे। समाजवादियों को उनके पथ का अनुसरण कर सभी को सेवा करना है जिससे समाजवादी पार्टी को मजबूत बन सके। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें चंद्र प्रकाश यादव पूर्व नगर अध्यक्ष, डॉक्टर बारिश जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, इमरान अंसारी, राज मंसूरी, विक्की मंसूरी, तौफीक सलमानी, ध्रुव राज, सुफियान राइन, अल्ताफ खान आदि ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ