रिपोर्ट: शत्रुघ्न सिंह
कोच/ जालौन। बच्चों के साथ दुष्कर्म मामले में फंसे रामबिहारी राठौर से भाजपा पार्टी ने झाड़ा पल्ला। बच्चों के साथ दुष्कर्म मामले में फंसे पार्टी के नगर उपाध्यक्ष रामविहारी राठौर से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने उन्हें पद एवं प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है। हालांकि पार्टी को किरकिरी से बचाने के लिए पार्टी ने तारीखों में लोचा किया है।
जिसमें उनके पिछली तारीखों में दिए गए त्यागपत्र का हवाला दिया है। तारीखों के लोचे पर भी सवाल उठना लाजिमी है कि उनके त्यागपत्र को आज ही क्यों स्वीकार किया गया जबकि त्यागपत्र कथित रूप से 18 दिसंबर को दिया गया और उसे स्वीकार किए जाने की तिथि 27 दिसंबर दर्शायी गई है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भाजपा ऋतुराज प्रजापति ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है जिसमें बताया गया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी के अनुमोदन पर कोंच नगर भाजपा उपाध्यक्ष द्वारा पद एवं प्राथमिक सदस्यता से रामबिहारी राठौर के दिए गए त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए कार्यमुक्त किया गया है।
0 टिप्पणियाँ