Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

रिपोर्ट:कौस्तुभ मिश्र

कानपुर नगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा कानपुर नगर के  गंगागंज बस्ती के प्राथमिक स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई। 


इसी के साथ महिलाओं से संबंधित सभी टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी गई !कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना आदि के विषय में भी  बताया गया !कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला शक्ति केंद्र से डिस्टिक कोऑर्डिनेटर शैल शुक्ला, सोशल  वर्कर प्रतीक श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ