रिपोर्ट: शत्रुघ्न सिंह
- भाजपा छोड़ सभी राजनीति दलों के नेता रहे मौजूद
उरई/जालौन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय किसान मोर्चा ने कोतवाली के सामने स्थित गांधी मार्केट गांधी चबूतरा पर उपवास रखा। जिसकी अध्यक्षता सर्वललीय किसान मोर्चा के संयोजक का. कैलाश पाठक ने की। यह उपवास कार्यक्रम 11 बजे से 2 बजे तक चला जिसमें भाजपा छोड़कर सपा, बसपा, कांग्रेस, भाकपा माले के अलावा भाकपा पार्टी के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसके उपरांत गायक मिर्जा साबिर बेग ने धार्मिक गीत प्रस्तुत किया।
सर्वदलीय किसान मोर्चा में प्रमुख रूप से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी, पुष्पेन्द्र यादव, सुरेन्द्र मौखरी, शफीकुर्रहमान कश्फी, महेश द्विवेदी सर, शिवेंद्र यादव, मिर्जा साबिर बेग, प्रसपा के विष्णु पाल सिंह नन्नू राजा, का. कैलाश पाठक मोर्चा संयोजक, प्रदीप दीक्षित, मधूसूदन परिहार, जीवन बाल्मीकि, अशोक द्विवेदी, अशोक गुप्ता, गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा, देवेन्द्र शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप यादव, महेन्द्र कठेरिया, दीनदयाल काका, जितेंद्र यादव फौजी, राहुल पिरौना, राजीव नारायण मिश्रा, रेहान सिददीकी, चौ. शयाम सुन्दर, रामराज मुसमरिया, सिद्धार्थ दिवोलियां, अनुज मिश्रा, हिमांशु समाधिया, आनंद ठाकुर, संजय यादव इकलासपुरा प्रसपा प्रमुख महासचिव, आलोक शुक्ला, राजकुमार चौहान, वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह, मु.तारिक माहिल तालाब, आमिर फरीदी, समर काजी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ