Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मायावती का 65वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया

 


रिपोर्ट: शत्रुघन सिंह

जालौन/उरई। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मायावती का 65वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में उरई शहर के जेल रोड ईशा बैंकट हॉल में मनाया। मुख्य अतिथि जगदीश प्रजापति पूर्व मंत्री का जिलाध्यक्ष संजय गौतम और बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर मंच पर स्वागत किया। सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल रविकांत मौर्य ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन हम सब की नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती इस पुरुष प्रधान देश में महिला होकर भी लंबे समय से सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक की लड़ाई अकेले लड़ रही है।

 बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने कहा है बसपा शासन में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही है। बहन कुमारी मायावती ने सभी विभागों के कर्मचारी व छोटे बड़े व्यापारियों को व गरीब किसानों को बैंक लोन से मिलने वाले बेरोजगारों को नौकरियां रोजगार देने का काम किया है। लेकिन आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार में गरीबों का रोजगार और उनकी मजदूरी के साथ शोषण किया जा रहा है। 

कालपी नगर पालिका अध्यक्ष जगजीवन अहिरवार ने कहा है कि बहन जी का जन्मदिन बहुजन समाज के लोगों के लिए त्योहार से कम नहीं है। कदौरा चेयरमैन जमीन आलम ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी के सरकार मैं गरीब किसानों को हर संभव मदद करने का काम किया जाता है लेकिन ये वर्तमान की भाजपा सरकार ने गरीब किसानों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया था उससे प्रदेश में कहीं भी बेटी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश एक जंगलराज सा बन गया है। महिला एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं  होती रहती है। बसपा नेता नीतेश नारायण गोरन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की तीन बार रही मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती 2022 में फिर से एक बार फिर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। इसके चलते प्रदेश में सभी जगह बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2022 की रणनीति के लिए कमर कस ली है। बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन के मौके पर जो भीड़ देखने को मिली है उससे तो ऐसा ही लगता है कि आने वाले समय में फिर से उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ही बनेगी। इस मौके पर चैनसुख भारती पूर्व मंत्री, बृजेश जाटव, अरविंद दोहरे मलथुया, सुदामा चौहान महेवा, पुनीत  त्रिपाठी,  जगजीवन अहिरवार, सीवी दोहरे, रविंद्र सिंह राजावत जिला पंचायत सदस्य, राजकुमार गुप्ता, बृजेश प्रजापति, मलखान सिंह पाल, रफीउद्दीन पुन्नू, अयोध्या प्रसाद श्रीवास, राजकुमार, मूलशरण कुशवाहा, शैलेंद्र शिरोमणि, हीरालाल चौधरी, परशुराम पाल, छुनना पाल, कीरथ दोहरे, सतीश श्रीवास, महेश कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ