रिपोर्ट :मनोजसिंह/ कानपुर देहात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहे है।यही वजह है कि अब कानपुर देहात जिले में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आरती डिस्टलरी फैक्ट्री लगने जा रही है।जिसका भूमि पूजन करने पहचे उत्तर प्रदेश के दो मंत्री जहा कैबिनेट मंत्री सतीश महाना औऱ आबकारी मंत्री रामनरेश।
-जनपद कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्र रनियां में स्थापित हो रही आरती डिस्टलरी प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक नया आयाम साबित होगी। इसके साथ ही प्रदेश के राजस्व में अधिकतम बढ़ोत्तरी का कार्य करेगी। आबकारी विभाग की ग्रेन बेस्ड से उत्पादित लीकर की कानपुर व उत्तर प्रदेश की यह पहली फैक्ट्री है।
फैक्ट्री के संचालन से जहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा तो किसानों को भी इसका फायदा पहुंचेगा। उक्त बातें रनिया में बन रही एक शराब फैक्ट्री के शिलान्यास अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कही। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बताया कि उत्तर प्रदेश अब नए औद्योगिकीकरण के दौर में है। अब यूपी में उद्योग तथा उद्यमी आना चाहते हैं। हर चीज सरकार ने ऑनलाइन कर दी हैं।
इसलिए पारदर्शिता से काम किया जा रहा है। उन्होंने आरती डिस्टलरी को कानपुर व प्रदेश के लिए गौरव की बात बताई। कंपनी के एमडी तिलक राज शर्मा ने बताया कि रनियां में स्थापित हो रही डिस्टलरी समूचे भारतवर्ष की लार्जेस्ट ग्रेन बेस्ड डिस्टलरी बनने जा रही है। इसमें एक लाख पच्चीस हजार लीटर प्रतिदिन शराब का उत्पादन किया जा सकेगा।
0 टिप्पणियाँ