रिपोर्ट: लवकुश आर्या
कानपुर देहात। दक्षिण एशियाई देशों के बीच गोमती भूटान से स्वर्ण पदक विजेता एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में रजत पदक विजेता, नेपाल के प्रदेश प्रमुख/राज्यपाल महामहिम रत्नेश्वर कायस्थ से अंतर्राष्ट्रीय गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान प्राप्त रूरा कानपुर देहात निवासी शान्या को उप मुख्यमंत्री बिहार माननीय रेनू देवी ने कालीदास रंगालय पटना बिहार में मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर पूरे भारत की जानी मानी हस्तियों के बीच सम्मानित किया गया।
शान्या ने 5 जून 2012 को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चित्रकला प्रतियोगिता में पहली बार में ही प्रथम स्थान पाया था फिर अपने जीतने के हुनर को गति देते हुए चित्रकला में चिड़िया घर कानपुर में प्रथम, अकबरपुर के पुस्तकालय में पुस्तकालय पर निबंध में प्रथम तथा आशुभाषण में तृतीय पुरस्कार प्राप्त, वर्ष 2017 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चित्र कला और निबंध के दोनों प्रथम पुरस्कार,वर्ष 2018 में केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित प्रदूषण नियंत्रण की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, जिलास्तरीय दीनदयाल उपाध्याय प्रतियोगिता तथा जिला स्तरीय पराली न जलाएं प्रतियोगिता में अपने भाई शिवम से पिछड़ कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। स्काउट- गाइड में राज्यपाल प्रमाण पत्र एवं एनसीसी का द्वितीय प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुकी हैं। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामकृपाल यादव जिला जज, विधायक एवं मंत्री उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ