Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जननायक कर्पूरी ठाकुर की समाजवादियो ने मनाई जयंती


रिपोर्ट: शत्रुघ्न सिंह

- कर्पूरी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर, किया श्रद्धा सुमन अर्पित 

उरई/जालौन। त्याग, तपस्या, ईमान की मूर्ति व विहार प्रदेश के दो बार मुख्य मंत्री रहे पिछड़े वर्ग के नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय मे जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता  में धूम धाम मनाई गई। उपस्थित समाजवादियो ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वही जिला अध्यक्ष नवाव सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर, वीरेंद  यादव, मानसिंह पाल, बरिष्ठ सपा नेता रामरतन प्रजापति, पिछड़ा जिला अध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा और जिला कार्यकारिणी सदस्य रामलाल विश्वकर्मा सीताराम सविता फौजी ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र पर बिस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थिति युवाओ व पार्टी कार्करताओ को कर्पूरी जी के आदर्श पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जमालुददीन, उरई विधान सभा अध्यक्ष भानू राजपूत, ब्लाक  जैसारी, सोनेश्वर, नगर अध्यक्ष वेद यादव, बरिष्ठ सपा नेता देवेंद यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव, धीरेंद यादव शनि, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष अजय गौतम योगा महाराज, पिछड़ावर्ग वर्ग के विधानसभा अध्यक्ष उरई ज्ञान सिंह राजपूत, शिवम ओझा, नगर अध्यक्ष विक्कू याज्ञिक, अशरफ मंसूरी, कय्यूम करीमी, शानू मंसूरी, प्रताप यादव, सुजीत तिवारी, प्रमोद सविता, आलोक कुशवाहा, हिमांशु खरकया, शीलू, अनूप वाल्मीकि, सुनील पाल, विनोद वर्मा, विनोद दोहरे, अकील खान, सहित एक सैकड़ा से अधिक समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ