Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी मानसिंह यादव का हुआ जोरदार स्वागत


रिपोर्ट: शत्रुघ्न सिंह

उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी की नवनियुक्त एमएलसी मान सिंह का पिरोना में प्रथम आगमन पर सोमवार को जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

पार्टी कार्यालय पर स्वागत से अभिभूत एमएलसी ने जनपद को संवारने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने का एलान किया। झांसी की तरफ से आते हुए सीमा पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मान सिंह यादव एमएलसी मनोनीत होने के बाद रविवार को प्रथम बार जनपद में आईं। यहां पर सपाइयों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया। जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में मान सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार में जन कल्याणकारी योजना चलाकर गरीबों का विकास करने में लगी थी। जनपद के सर्वांगीण विकास को अपना मुख्य लक्ष्य बताया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव कोंच नगर अध्यक्ष छोटू टाइगर देवेंद्र यादव, कुसुमलता सक्सेना सपा नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध द्विवेदी, पृथ्वी यादव, नगर सचिव विनोद श्रीवास, नगर सचिव विजय दोहरे, सपा नगर महासचिव शबी उद्दीन, सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव, विजय निस्वा, रामानन्द कुशवाहा विधानसभा सचिव, प्रकाश यादव, डॉ० शिवम यादव नगर महासचिव कोंच, सभासद नसीम निहारिया कोषाध्यक्ष कोंच, कपिल राय नगर सचिव कोंच आदि सपा नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ