Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सपा रामपुरा ब्लाक प्रभारी अशोक राठौर ने चलाया सदस्यता अभियान

 


रिपोर्ट: शत्रुघ्न सिंह

- एक बूथ पर 20 यूथ जोड़ने का अभियान तेज

उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी के रामपुरा ब्लाक प्रभारी अशोक राठौर ने जिला एवं प्रदेश के निर्देश पर गांव-गांव बूथ स्तर संगठन को मजबूत बनाये जाने के लिए जोरदार अभियान चला रखा है।

समाजवादी पार्टी के रामपुरा ब्लाक प्रभारी अशोक राठौर ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत 1 बूथ 20 यूथ कार्यकर्ता जोड़ो अभियान के अंतर्गत छठवें दिन रामपुरा विकास खण्ड के ग्राम कुनियापुरा, किशुनपरा, डिकौली जागीर, चांदनपुरा, भैलावली, निनावली जागीर, कूसेपुरा आदि गांवों से संपर्क किया गया और बूथ को मजबूत बनाये के लिए सदस्यता अभियान चलाकर सपा से जोड़ने का काम किया। इस दौरान सपा के रामपुरा ब्लाक प्रभारी अशोक राठौर ने कहा कि जब तक संगठन बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होगा तब तक कोई भी संगठन सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है इसी लिए वह क्षेत्र में भ्रमण कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं जोड़ने के लिए अभियान चला रहे है।

 भ्रमण के दौरान सेक्टर अध्यक्ष तेज सिंह पाल धूता, अरविन्द दोहरे ब्लाक अध्यक्ष, वीर सिंह राठौर रामपुरा एवं गन्धर्व सिंह यादव धूता आदि लोग उत्साह पूर्वक इस मिशन में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ