Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में किसान संघर्ष मोर्चा का एलान

 


रिपोर्ट: शत्रुघ्न सिंह

- आगामी 6 फरवरी को मोर्चा करेगा चक्का जाम

उरई/जालौन। आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में किसान संघर्ष मोर्चा ने बैठक कर 6 फरवरी दिन शनिवार को चक्का जाम करने का निणर्य लिया है।

किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक किसान भवन कोंच रोड़ पर स्थित मोर्चा के संयोजक का. कैलाश पाठक की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी राजनैतिक दलों के लोग बैठक में मौजूद रहे। जिसमें सामूहिक रूप से निणर्य लिया गया कि किसान विरोधी काले कानून की वापसी एवं आंदोलनकारी किसान के समर्थन में आगामी 6 फरवरी दिन शनिवार को चक्का जाम किया जायेगा। जिसके माध्यम से काले कानून को वापिस लिए जाने के लिए दबाव बनाया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद चतुर्वेदी, सुरेश निरंजन भैया जी, प्रदीप दीक्षित, लालसिंह चौहान, गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सपा नेता सुरेंद्र यादव मौखरी, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्पी, का. सुधीर अवस्थी, चौधरी शयामसुन्दर, विनोद वर्मा, मिर्जा साबिर बेग, आमीन खान, राजीव नारायण मिश्रा, अशोक गुप्ता महावली, महेश द्विवेदी सर शिक्षक नेता, अंशुमान सिंह सेंगर, फरहत उल्ला, लालूशेख, करन सिंह, नरेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों मोर्चा के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ