उरई/जालौन।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ छः कन्याओं का विवाह कराया गया। सभी नवदम्पत्तियों को डीएम ने प्रमाणपत्र वितरित करते हुए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम नगर पालिका परिषद द्वारा उरई क्लब में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की मौजूदगी में आयेजित किया गया। जिसमें नीतू कुमारी संग छोटेलाल, कुमारी सीमा संग सुजीत कुमार, कुमारी रागिनी संग दीवान चैहान, सालिनी देवी संग सूरज प्रकाश, रशमी पहारिया संग संदीप कुमार, कुमारी खुशी संग निखिल बसेडिया सहित छः जोडो ने एक दूजे के गले में वरमाला पहनाते हुए जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम कन्यापक्ष के द्वारा दूल्हों का तिलक किया गया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात सभी जोडों ने अग्नि के साक्षी मानते हुए मंडप के नीचे सात फेरे लेते हुए जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। कार्यक्रम में डीएम ने सभी नवजोडों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए उन्हें आशीर्वचन दिया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण करते हुए हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया। विदाई के समय कन्यापक्ष के लोगों ने अश्रु प्रवाहित करते हुए कन्याओं को विदा किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगरपालिका ईओ संजय कुमार, नगरपालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, अशोक शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
0 टिप्पणियाँ