तीनों कृषि कानून वापसी की मांग उठाई
रिपोर्ट :- शत्रुघन सिंह यादव
उरई/जालौन। किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक कैलाश पाठक के नेतृत्व में पूर्व नगर अध्यक्ष सपा शफीकुर्रहमान कश्फी, सपा नेता आनंद ठाकुर, मु. तारिक माहिल तालाब, सपा के धीरेन्द्र सनी, का. रामसिंह चौधरी, का. राजीव कुशवाहा, हिमांशु समाधियां कांग्रेस, अनुज मिश्रा कांग्रेस, का. विनय पाठक, देवेंद्र यादव सपा, अशोक गुप्ता सपा, गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा शिक्षक नेता, भूपसिंह यादव, मनोज अहिरवार रिपब्लिकन पार्टी, सुशील राहिया भीम आर्मी, जितेंद्र यादव फौजी सपा, शिवदास श्रीवास सपा, विनोद वर्मा, लाल सिंह चौहान शिक्षक नेता, कपिल गुमावली सपा, सपा के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, संतोष शुक्ला सहित दर्जनों की संख्या में किसान संघर्ष मोर्चा के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट किया। इस मौके किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक कैलाश पाठक ने कहा कि किसान आंदोलन के तहत जिन किसानों पर मुकदमे दर्ज हुए है वह सभी मुकदमे वापस लिए जाये, किसान आंदोलन में देश के विभिन्न हिस्सों में जो किसान जेल में बंद किये गये है उन्हें जल्द रिहा किया जाये। उन्होंने मांग की है कि किसान आंदोलन में शहीद होने वाले किसानों को उचित मुआवजा तथा उनके परिवार के एक आश्रित को सरकारी सेवा में सेवायोजित किया जाये, आंदोलन रत किसानों में भय ब्याप्त करने के लिए पुलिसियां जुर्म बंद किया जाये के अलावा अन्य किसान हित में मांगों को शामिल किया गया है।
0 टिप्पणियाँ