महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा की दी गयी जानकारी
उरई/जालौन। तहसीलदार जालौन की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के अंतर्गत ग्राम गुढा न्यामतपुर में कार्यकम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन के विषय में राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य तथा राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर के जागरूक किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे जिन्हें विवादित वरासत अभियान भूलेख खतौनी आय जाति निवास का कंप्यूटरीकरण स्वामित्व अभियान व पट्टों के आवंटन के विषय में राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान सर्वाधिक नंबर पाने वाली बालिका के नाम से तालाब का सुन्दरीकरण के पश्चात नाम रखने की योजना बनी। वरासत अभियान में शत प्रतिशत महिलाओं के नाम अंकित पाए गए, कोई महिला खातेदार का नाम नही छूटा। महिला आत्म निर्भरता हेतु रोज़गार में स्वयं सहायता समूह व उद्योग के संबंध में जागरूक किया गया महिलाओं की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने का प्रोग्राम बनाया गया। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 व 1090 इत्यादि के विषय मे चर्चा की गई। कन्या सुमंगला व महिलाओं से जुड़ी योजना के बारे में बताया गया।
0 टिप्पणियाँ