Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अनुज मिश्रा की हुई विदाई, राजीव नारायण मिश्रा बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

जमीनी संघर्ष करने बाद मिली कामयाबी, समर्थकों में खुशी की लहर




रिपोर्ट :- शत्रुघन सिंह यादव


उरई/जालौन। जनपद जालौन काफी समय से कांग्रेस में चली आ रही गुटबाजी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गम्भीरता लेते हुए समाप्त कर दिया है। काफी समय से विवादों में घिरे रहने वाले अनुज मिश्रा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद से मुक्त कर जमीन से जुड़कर कांग्रेस के लिए समय-समय पर संघर्ष करने वाले राजीव नारायण मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजीव नारायण मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनाने की खबर लगते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने दूरभाष बताया कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने जो जिम्मेदारी सौपी है उसको बखूबी निभाने का काम करूंगा तथा कांग्रेस के बुजुर्ग लोगों के मार्गदर्शन में सभी को एक साथ लेकर संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने का काम करुंगा तथा जनता की हर समस्याओं के संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा. रेहान सिददीकी, पूर्व प्रधानाचार्य डा. नत्थू सिंह सेंगर, अरविंद सिंह सेंगर, अमर सिंह जागिड़, गुलाब खां, अयूब अंसार, आशू चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी शयामसुन्दर, सीताराम वर्मा,  सुरेश शाडिल्य सहित सैकड़ो कांग्रेसजनों ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ