Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रम विभाग द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में नहीं है कोरोना का भय


पानी के लिए तरसते रहे बर व वधू


रिपोर्ट :-  शत्रुघन सिंह यादव


उरई/जालौन। मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ.प्र स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज उरई में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र वितरण/साईकिल वितरण/सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। इसके उपरान्त मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया तथा संबंधित से जानकारी की। इसके उपरान्त मंत्री द्वारा कार्यक्रम के शुभारम्भ से पूर्व दीपप्रज्जवलित कर किया। इसके उपरान्त छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में विधायकगण अपने-अपने विचार प्रस्ततु किये। इस अवसर पर मंत्री द्वारा बताया गया कि बुन्देलखण्ड वीरभूमि है यह झलाकारीबाई, रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना मातृशक्तियों की कर्मभूमि रही है। आज शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे देशभक्तों ने फांसी के फन्दों को चूमा था। आज आयोजित श्रमिक हितलाभ वितरण योजना कार्यक्रम में सम्मानित मंत्री मनोहर लाल पन्त जी द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हितार्थ 16-17 योजनायें चलायी जा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर श्रमिक अपने जीवन स्तर में सुधार लाये। श्रमिकों के लिये प्रत्येक मण्डल में एक विद्यालय का निर्माण किया गया है जिसमें सिर्फ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। श्रम विभाग द्वारा 37 लाख निर्माण मजदूरों को रू. 1000/- की सहायता। जनधन खाते में 20 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता भेजी गयी। अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक निःशुल्क पंजीयन का अभियान चलाया गया हैं। पंजीयन फीस एवं नवीनीकरण फीस रू.50/- से घटाकर रू.20/- की गयी हैं। पंजीयन आॅनलाईन कराने की सुविधा हैं। पारदर्शी तरीकों से योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले इस हेतु धनराशि सीधे खाते में जायेगी। जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से जो श्रमिक अपना पंजीयन कराते है वह प्रमाण पत्र अवश्य रखे उनके द्वारा खर्च की गयी धनराशि वापिस की जायेगी। महिला मजदूर को बच्चा होने पर तीन माह की मजदूरी व रू.1000/- अतरिक्त पोषण हेतु। मजदूर की बेटी होने पर रू.25000/- एवं बेटा होने पर रू. 20000/-, दो बच्चों तक यह योजना लागू रहेगी। मजदूर की बेटी की घर पर शादी होने पर रू. 55000/- की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम मंत्री द्वारा पात्र लाभार्थियों को 260 साईकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा रामेन्द्र सिंह वना, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चैहान सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


इनसेट-----

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में नहीं है कोरोना का भय

उरई।  उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 को लेकर भले ही गाइडलाइन जारी कर दी हो, यह गाइडलाइंस केबल आम पब्लिक के लिए लागू होती है  इन नियमों की बांगी आपको राजकीय इंटर कॉलेज उरई के कार्यक्रम में साफ देखी जा सकती है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व अधिकारी मंचासीन बिना मास्क व 2 गज की दूरी का पालन करते नहीं दिखे। क्या यह नियम आम जनता को सिर्फ परेशान करने के लिए बनाए गए हैं या फिर यह नियम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए लागू नहीं होते हैं? फिर एक सवाल इस बात का भी खड़ा होता है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना है ही नहीं सिर्फ लोगों को गुमराह ही किया जा रहा है।

इनसेट------

पानी के लिए तरसते रहे बर व वधू

 उरई। राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड परिसर में श्रम विभाग द्वारा शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान वर वधु दोनों पक्ष पानी के लिए तरसते रहे, लेकिन श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पानी की नहीं की गई व्यवस्था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ