Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोहिया जी के अधूरे संकल्प को पूरा करें समाजवादी सिपाही- नवाब सिंह यादव




रिपोर्ट :-  शत्रुघन सिंह यादव


उरई/जालौन। समाजवादी विचारधारा धारा के जनक स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता राम मनोहर लोहिया के अधूरे संकल्प को पूरा करें। समाजवादी सिपाही उक्त बात समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने आज समाजवादी चिंतक डा राम मनोहर लोहिया जी की जयंती के दौरान पार्टी कार्यालय उरई में उपस्थित समाजवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि डा राम मनोहर लोहिया समता समानता और विना ऊंच नींच भेदभाव के पूरे जीवन काम किया। आज पूरे देश में उन्हें याद किया जाता है। लोहिया जी ने स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लिया ।वे हमेशा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने पर बल देते रहें। लोहिया जी के विचारों को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे बढ़ाया है । उन्होंने समाजवादी सिपाही से कहा कि वे संकल्प ले कि लोहिया जी के अधूरे संकल्प को पूरा करें। उन्होंने लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया ।

इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जैनुलाबदीन, अतर सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह यादव, हरिमोहन सिंह यादव, अशोक राठौर, भानू राजपूत, चंद्र पाल सिंह रूरा, रामरतन प्रजापति, मानसिंह पाल, जयदेव यादव, रामसरुप, शाकिर अली कदौरा, यादव, समर सिंह चौहान, गुड्डू महेवा, उरई नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, अफजाल खां, हरीनारायण तिवारी ऊमरी, सुरेंद्र सिंह सेंगर ऊमरी, अरिवंद कुमार, ब्लाक कुठौंद भूरे सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद यादव, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, छात्र सभा जिला अध्यक्ष हिमांशु ठाकुर, लोहिया बाहिनी के जिला अध्यक्ष फरहत उल्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरीशंकर वर्मा, मजदूर सभा जिला अध्यक्ष अजय गौतम योगा, नगर सचिव सबीउददीन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष पृथ्वी यादव, अरबिंद, मीरा राठौर, कुसुम  सक्सेना, राजकुमारी, देवेन्द्र यादव, दयाशंकर मुखिया, हिमांशु खरखया, शनि यादव, शैलेन्द्र श्रीवास, ज्ञान सिंह राजपूत करूई, सुरेंद्र सिंह हदरुख, विनोद वर्मा, श्यामबाबू पाल सिहारी, परमात्मा शरण फौजी, दीपक श्रीवास, कय्यूम करीमी, मगन मंसूरी, अर्जुन राठौर आदि ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया इस मौके पर सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ