रिपोर्ट :- शत्रुघन सिंह यादव
उरई। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 को लेकर भले ही गाइडलाइन जारी कर दी हो, यह गाइडलाइंस केबल आम पब्लिक के लिए लागू होती है इन नियमों की बांगी आपको राजकीय इंटर कॉलेज उरई के कार्यक्रम में साफ देखी जा सकती है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व अधिकारी मंचासीन बिना मास्क व 2 गज की दूरी का पालन करते नहीं दिखे। क्या यह नियम आम जनता को सिर्फ परेशान करने के लिए बनाए गए हैं या फिर यह नियम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए लागू नहीं होते हैं? फिर एक सवाल इस बात का भी खड़ा होता है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना है ही नहीं सिर्फ लोगों को गुमराह ही किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ