समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लोहिया वाहिनी के नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव के पदों पर नियुक्त किया। पार्टी ने प्रदीप तिवारी को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और राघवेंद्र यादव को जौनपुर का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य लोगों ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदीप तिवारी इससे पहले लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं। समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के बीच जब राजनीतिक घमासान चल रहा था। तब एक दूसरे के करीबी व्यक्तियों को पद से मुक्त किया जा रहा था।
शिवपाल यादव जब समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हुए थे तब उन्होंने अखिलेश यादव के करीबी होने के कारण प्रदीप तिवारी को लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। जिसका अखिलेश यादव ने पूर्व जोरदार इसे विरोध भी किया था।
अखिलेश यादव के करीबी होने तथा निरंतर सपा के लिए कार्य करते रहने के कारण प्रदीप तिवारी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।
प्रदीप तिवारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।उनके गृह जनपद कानपुर के लोगों में प्रदीप तिवारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नौजवानों और समाजवादी विचार धारा के लोगों में है।
0 टिप्पणियाँ