कानपुर नगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही प्रियंका गांधी रसोई गरीबों के बीच खूब लोकप्रिय होती जा रही है। कई दिनों से इस रसोई के जरिए बेरोजगार हो चुके गरीबों को खाना वितरण किया जा रहा है।
शहर के दूरदराज इलाकों से बड़ी संख्या में गरीब ग्वालटोली स्थित कैंप में पहुंचकर भोजन ले रहे हैं। पैकेट बना कर भी अलग-अलग मोहल्लों में खाना बाटा जा रहा है।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी की अगुवाई में चल रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपनी भागीदारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि करोना के इस संकट में हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति कानपुर में भूखा ना सोए। उनके निर्देश पर लगातार प्रियंका रसोई चलाई जा रही है। रसोई के जरिए हजारों गरीबों को खाना उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ