Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय खेल हॉकी के हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा खिलाड़ियों का कुम्भ


कानपुर नगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती  ने हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने और हॉकी के जादूगर स्व.मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने के लिए संजय वन किदवई नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सत्य देव पचौरी, बीना आर्या जिलाध्यक्ष, असीम अरुण पुलिस कमिश्नर, संजीव पाठक क्षेत्रीय संयोजक क्रीड़ा भारती, सुमित मिश्रा प्रान्त अध्यक्ष,क्रीड़ा भारती एवं अरुण दुबे विभाग संयोजक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में पहुंचाने वाले सात खिलाड़ियों का कानपुर खेल रत्न देकर सम्मान किया गया। इन खिलाड़ियों में अंकित राजपूत क्रिकेट, गीता टंडन कपूर टेबल टेनिस, काव्या गुप्ता नन्ही जलपरी, अभिषेक यादव टेबल टेनिस, अमरेश सिंह, नंद किशोर ओझा, नरेश रावल आदि का अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों सहित लगभग चार हजार लोगो ने प्रतिभाग किया।


योग प्रदर्शन, तलवारबाजी, हॉकी, मार्शल आर्ट, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, नानचाकू ,फुटबॉल, ग्रेपलिंग आदि खेलो में खिलाडियों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखायी। क्षेत्रीय संयोजक क्रीड़ा भारती संजीव पाठक ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से मिल कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से निवेदन किया कि आप सभी खिलाड़ी एक वर्ष में 75 स्कूलों में जा कर बच्चो से मिलकर उनको प्रोत्साहित करें और क्रीड़ा भारती ने पूरे देश के 130 करोड़ जनता को खेल से जोड़ने का लक्ष्य लिया ताकि अगले आने वाले 10 वर्षों में देश ओलिम्पिक में प्रथम आये। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित हुए कमिश्नर असीम अरुण ने ग्रेपलिंग खिलाड़ियों से खेल के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रमिला पांडे महापौर,अरुण पाठक (स्नातक विधायक),महेश त्रिवेदी (विधायक ), डीसीपी कानपुर दक्षिण-रवीना त्यागी, रजत आदित्य दीक्षित, सुनील चतुर्वेदी, दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा, केशव द्विवेदी, राहुल कनौजिया, अभय, स्नेहा, दीक्षा, भावना, मोहित, हिमांशु, रोहित विभिन्न खेलों के कोच एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ