Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गणपति बप्पा की विशेष आरती कर भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

 


गणपति पूजन के साथ की गई विशेष आरती

आरती कर भक्तो को किया प्रशाद वितरण

कानपुर। जवाहरनगर स्थित पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह के घर के पास गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।शनिवार को गणेश जी की पूजा अर्चना एवं विशेष आरती की गई। संजय सिंह  ने बताया कि भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश के जन्मदिन के रूप में गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।

 


कुछ इतिहासकारों की मानें तो महाराष्ट्र में सातवाहन, राष्ट्रकूट, चालुक्य राजाओं ने गणेशोत्सव की प्रथा की शुरुआत की थी। छत्रपति शिवाजी महाराज गणेशजी की उपासना करते थे। फिर पेशवा राजाओं ने गणेशोत्सव को बढ़ावा दिया।

 


भक्तों ने भजनों से गणेश जी का गुणगान किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम आयोजक मालू ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी भक्तो को भंडरा कराया गया।कार्यकम में अजय शुक्ला, हिमांशु गोलू दीक्षित,शिखर सिंह आदि लोंग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ