रिपोर्ट:विशु रक्सेल
कानपुर नगर। शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत कल्याणपुर ब्लॉक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर गरीब कल्याण दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पांसरशिप, निराश्रित महिला पेंशन योजना,रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोश,एवं समस्त सभी टोल फ्री न० 1090,1098, 112,181,102 आदि की जानकारी महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री जयदीप सिंह द्वारा निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त महिलाओं को सर्टिफिकेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद समस्त विभागों द्वारा अपनी अपनी योजना से सम्बन्धित स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण, का संदेश देकर समुह की महिलाओं को जागरूक किया गया।
0 टिप्पणियाँ