रिपोर्ट :- शत्रुघ्न सिंह यादव
उरई/जालौन। बहुजन समाज पार्टी जनपद जालौन की जिला स्तरीय बैठक आज बुधवार को शहर के अजनारी रोड़ उरई स्थित बौद्ध विहार गेस्ट हाउस में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लालाराम अहिरवार बुंदेलखंड प्रभारी, डॉ. बृजेश जाटव मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी, रविकांत मौर्या मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी, नरेश बाबू राठौर मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।
जबकि बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी ने की। बैठक को सम्बोधित करते लालाराम अहिरवार ने कहा कि नये मतदाताओं को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस के बाद बसपा तीसरे नम्बर की पार्टी बन कर उभरी है। इस लिए युवा साथियों को बताना होगा कि बसपा का उद्देश्य क्यां है बसपा की नीति और रीति के बारे बताना होगा तथा 2022 के चुनाव में सफलता हासिल करनी है।
उन्होंने कहा कि चार बार की बसपा सरकार में जो काम किया है उसके बारे में बताना होगा जिसने बड़े बड़े बाहुबली और माफियाओं को नष्ट करने काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बाहुबली और माफिया पनप रहे है कानून का राज समाप्त हो गया है प्रदेश कानून ब्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं बचा है।
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप उभर कर आयेगी और प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में सरकार बनेगी। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाहन निष्ठा के साथ करे साथ बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने का काम करें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभा सीटों को 2022 चुनाव जीतना है जिससे बहन मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि बूथ को मजबूत बनाने का काम करे साथ ही अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के लिए जुट जाये तथा गांव-गांव पहुंच कर बसपा सुप्रीमो मायावती की नीतियों को आम जनता के बीच में ले जाये। उन्होंने कहा कि सभी लोग भेदभाव भुलाकर कर एकजुटता के साथ पार्टी संगठन के लिए काम करे।जिससे बहन मायावती के हाथों को मजबूत बनाया जा सके।
इसके पहले डा. बृजेश जाटव मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी सहित अतिथियों ने बैठक को सम्बोधित कर बसपा को मजबूत बनाने की बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मीडिया प्रभारी संजय राय, अतरसिंह पाल, संजय भदौरिया, शीतल कुशवाहा, शयामसुन्दर कुशवाहा, मानवेंद्र निरंजन, रविन्द्र सिंह राजावत, मलखान पाल, बृजेश प्रजापति, सुदामा सिंह चौहान, विकल प्रजापति, जयप्रकाश कुशवाहा दाऊ, सत्यभान दोहरे लुहारी, नितेश नारायण कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम, शिवशंकर कुशवाहा बसपा नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश प्रजापति, राजेश जाटव, डा. देवेन्द्र अहिरवार, बैठक का संचालन जिला महासचिव कन्हैया कुशवाहा ने किया।
0 टिप्पणियाँ