सपा नेता श्रीराम पाल के नेतृत्व में निकाली गयी थी संदेश यात्रा
रिपोर्ट :- शत्रुघ्न सिंह यादव
उरई/जालौन। समाजवादी पाल, बघेल, धनगर संदेश यात्रा का समापन सपा जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर हुआ। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम पाल पूर्व मंत्री, श्रीमती जानकी पाल पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, शयाम लाल पाल प्रदेश सचिव सपा, राजबहादुर पाल जिलाध्यक्ष सपा हमीरपुर रहे। संदेश यात्रा का समापन सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव ने मुख्य अतिथियों का माला डालकर स्वागत किया। यह संदेश यात्रा महोवा, हमीरपुर एवं झांसी से लौट कर जिला मुख्यालय सपा कार्यालय पर समाप्त हुई। निकाली गयीं संदेश यात्रा के समापन मौके पर धनगर, पाल और बघेल समाज के लोग न के बराबर दिखाई दिये जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि संदेश यात्रा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में चल रहे सपा नेता श्रीराम पाल का धनगर, बघेल और पाल समाज मजबूत जनाधार नहीं है यहीं कारण रहा कि संदेश यात्रा के समापन मौके पर धनगर, पाल और बघेल समाज के लोग नहीं जुड़ सके।
इस मौके पर सपा के शिक्षक नेता एवं माधौगढ़ विधानसभा से प्रवलदावेदार अशोक राठौर, शैलेन्द्र श्रीवास सभासद एंव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, हिमांशु ठाकुर रूपापुर जिलाध्यक्ष सपा छात्रसभा, वीरेन्द्र सिंह यादव, जमालुद्दीन पप्पू, प्रताप यादव, विजय निस्वा के अलावा अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ