Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपना दल एस द्वारा पद ग्रहण , सदस्यता एवं पहल सामाजिक संस्था का सम्मान समारोह आयोजित

 


कानपुर नगर। अपना दल एस जिला कानपुर महानगर में सीसामऊ विधानसभा में रायपुरवा जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने की एवं संचालन पूर्व पार्षद एवं उपाध्यक्ष पप्पू शाह ने किया।

 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी की मुखिया बहन अनुप्रिया पटेल जिस तरह से डॉक्टर सोनेलाल पटेल के विचारधारा से सामाजिक न्याय की लड़ाई व पिछड़े व शोषित गरीबों की लड़ाई के आगे बढ़ रही है उनसे हमें सीख लेते हुए उनकी प्रेरणा से जनता के बीच जाकर लोगों को अपना दल एस में जो जोड़ना है और ज्यादा से ज्यादा पार्टी की सदस्यता करानी है पार्टी आज पूरे उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से खड़ी हो चुकी है।

 हम लोगों का नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अनुप्रिया पटेल जी के जन्म भूमि वाले जिले में संगठन को बूथ स्तर तक गठित करना है और आने वाले चुनाव में पार्टी के कानपुर महानगर में एक विधायक देने का काम करना है।

 पार्टी में आज कई लोगों ने सदस्यता ली और जोरदार नारों से फूल मालाओं से नए सदस्यों का अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम की में सामाजिक सेवा पहल सामाजिक सेवा संस्थान के प्रमुख अजय द्विवेदी अज्जू व पंकज तिवारी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और आज बेटी दिवस के दिन पार्टी की ओर से महिला जिला अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल ने सृष्टि सिंह अलका गुप्ता को सम्मानित कर बेटी दिवस मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महिला मंच के प्रदेश सचिव आशा अग्रवाल जी मौजूद कार्यक्रम का आयोजन शिशामऊ कार्यक्रम प्रभारी हेमंत सचान एवं आदित्य मिश्रा ,सरवन गुप्ता, निशांत पोरवाल ने किया।                                                 

 जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव जिला महासचिव राहुल पोरवाल, पीयूष तिवारी एवं जिला महासचिव विशाल शर्मा , जिला सचिव देवेंद्र सचान, श्रमिक मंच जिला अध्यक्ष विनोद पटेल,सेवानिवृत्त जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सचान, बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष विशाल निगम, विधि मंच जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौरसिया, युवा मंच जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह परिवार आदि लोग उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से पदाधिकारी की नियुक्ति हुई ।                                       

शिव प्रकाश शुक्ला  को युवा मंच जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अजय गुप्ता  को आर्य नगर विधानसभा अध्यक्ष युवा मंच बनाया  गया। मोनू तिवारी  को कैंट विधानसभा अध्यक्ष युवा मंच बनाया गया।                       

आज के कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण करने वालों के नाम प्रशांत श्रीवास्तव, अजय निगम, फहीम शाह, महताब आलम, बाबूलाल, प्रकाश पटेल, विकल्प तिवारी, सागर गोयल, मयंक तिवारी, हिमांशु मिश्रा, अमन ठाकुर, मनु ठाकुर, ऋषभ मिश्रा, केशव शुक्ला, अंशुल अवस्थी, दीपांजल मिश्रा, प्रांजुल द्विवेदी, अमन वर्मा, अभिषेक मिश्रा, ऋषभ गुप्ता, शुभम यादव ,अक्षय सोनकर, विष्णु तिवारी आदि युवाओं ने सदस्यता ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ