ब्यूरो रिपोर्ट -फिरोजाबाद
फिरोजाबाद/नारखी/अभिकथन:- भारतीय किसान यूनियन भानु की 3 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत के लिए संगठन का प्रचार प्रसार बड़े जोर शोर से चल रहा है। महापंचायत के प्रचार के लिए गांव गांव गाड़ियों एवं व्यक्तिगत माध्यम को जरिया बनाया जा रहा है।
दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को प्रदेश कार्यालय उमरगढ़ इमिलिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह किसानों की पंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा किसानों की समस्याओं व मांगों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्या का निराकरण कराना है।
किसान यूनियन भानु की महापंचायत में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह शाही दोपहर 2 बजे शामिल होंगे।
0 टिप्पणियाँ