Report- अभिकथन ब्यूरो फिरोजाबाद
फिरोजाबाद/नारखी/अभिकथन:- आज दिनांक 3 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन भानु की प्रदेश कार्यालय उम्मरगढ़ इमिलिया पर विशाल किसान महापंचायत का आयोजन हुआ।जिसमें प्रदेश के दूर दराज के जिलों से भी किसानों के साथ किसान यूनियन भानु के पूरे प्रदेश से पदाधिकारियों का आगमन हुआ।
किसानों के साथ ही क्षेत्र के लोगो मे भी उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही को देखने और सुनने के लिए ललक दिखाई दी और भारी भीड़ जमा हुई।
भीड़ को देखा जाए तो भीड़ की व्यवस्था के किये लगाया गया पंडाल भी छोटा पड़ गया। और लोगो को धूप म खड़े हो कर उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को सुनना पड़ा
भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित की गयी महापंचायत में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के माफ किये कर्जो को लेकर बताया कि बीते 4 सालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया है और आगे भी वे किसानों के लिए प्रयासरत हैं।
कृषि मंत्री ने गत वर्ष 1 अक्टूबर 2020 को नगला बीच मे नहर को सुचारू रूप से चलने के लिए किए गए आंदोलन फलस्वरूप नहर के लिए 27 करोड़ 74 लाख मंजूर हुआ है । जिसे नहर को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए उनके लिए मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने किसान समृद्धि आयोग का गठन कर दिया है। जिसे जल्द ही प्रभावी किया जाएगा।
किसानों की इस रेली में उपमुख्यमंत्री ने सपा,बसपा,कांग्रेस पर भी जमकर बोला और बताया कि वर्ष 2017 में जब बीजेपी प्रदेश की सत्ता में आई उस समय किसानों की स्थिति आत्महत्या वाली थी पूरे प्रदेश से हर रोज किसी न किसी किसान की आत्महत्या की खबर आती थी लेकिन सत्ता में आने के बाद आज तक किसी किसान ने कर्ज की वजह से आत्महत्या नही की है । और उन्हीने बताया कि सपा सरकार अपनी सत्ता छोडते समय 12 हजार करोड़ रुपये का बकाया छोड़ा था जिसको भी हमारी सरकार ने चुकाया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने किसानों की सारी मांगो को मानने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने के लिए बोला ।
भारतीय किसान यूनियन भानु की इस विशाल महापंचायत में प्रदेश के किसानों के साथ साथ उनके किसान नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कृषि मंत्री सुर्य प्रताप शाही,पूर्व सांसद हरि मोहन, नरेंद्र गिरी, हरीश , कृष्णपाल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, फिरोजाबाद सांसद चन्द्रसेन जादौन, टूंडला विधायक प्रेम पल धनगर, हिन्दू युववाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
अभिकथन से मोहन गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ