कानपुर नगर। कानपुर शहर में सपा का सबसे मजबूत गढ़ मुलायम भी जिनकी राजनीतिक दूरदर्शिता के थी। सपा के चाणक्य कहे जाने वाले तथा वह ओ बी सी वोटों में अच्छी पकड़ रखने वाले स्व चौ. हरमोहन सिंह के पौत्र व राज्यसभा सांसद संपूर्ण विधान परिषद अध्यक्ष चौधरी सुखराम सिंह के पुत्र मोहित यादव आज स्व हरमोहन सिंह जन्मोत्सव में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष लेंगे भाजपा की सदस्यता।
समाजवादी पार्टी के राजनीतिक गुरु चौधरी हरमोहन सिंह की जन्मशताब्दी समारोह में सुखराम सिंह की कोठी में अब सपा की जगह लहराएगा भाजपा का झंडा
राजनैतिक गलियारों में मची हलचल जिसकी एक बानगी कानपुर शहर में भी देखने को मिली जब निमंत्रण पत्र व कानपुर शहर लगी होर्डिंगों जहां अब तक स्व. चौधरी हरमोहन सिंह की अब तक की पीढ़ी के कार्यक्रमों में मुलायम सिंह और सपा के नेताओं की फोटो और नाम होता था उसकी जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं की फोटो व नाम देखे गए जिसने कानपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में हलचल मचा कर रख दी।
स्व. चौ. हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल आना था परन्तु अब उनकी जगह उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दल जोड़-तोड़ करने में जुट गये हैं। सपा के मजबूत अंग कह जाने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. चौ. हरमोहन सिंह यादव के परिवार में बीजेपी ने सेंधमारी कर ली है।
मुलायम सिंह यादव व शिवपाल के बेहद करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद व विधान परिषद अध्यक्ष रहे सुखराम सिंह यादव बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई है।
मुलायम सिंह यादव चौधरी हरमोहन सिंह को राजनीति में अपना आदर्श मानते थे। चौ. हरमोहन सिंह को लेकर उनके परिवार में जो भी बड़े आयोजन हुए उसमें सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार का ही दबदबा रहा है, कानपुर से शुरू हुई अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा से भी यह परिवार नहीं दिखा था।।
वहीं जब से 18 अक्टूबर को पिता स्व. चौ. हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सुखराम सिंह यादव के निमंत्रण भेजा है। तब से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई हैं।
सुखराम सिंह के बेटे चौधरी मोहित यादव ने कहां की अच्छे काम करने वालों की सराहना करनी चाहिए। युवा के नाते हम मुख्यमंत्री के कार्य की सराहना करते हैं। इस बात से साफ है कि मोहित का बीजेपी में जाना लगभग तय है।
सुखराम सिंह की यादव और ओबीसी वोट बैंक में अच्छी पकड़ है। वे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में चुनाव से पहले भाजपा ओबीसी और यादव वोट बैंक में अच्छी पकड़ बनाना चाहती है।
0 टिप्पणियाँ