रिपोर्ट:तुषार मिश्रा
कानपुर नगर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश सेवा के दो दशक (20 वर्ष) पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा अर्मापुर स्थित नहर पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें महिला मोर्चा की बहनों व मंडल के पदाधिकारियों द्वारा साफ-सफाई की गई।
इस दौरान सरोज सिंह ने कहा कि साफ स्वच्छ व सुंदर भारत की परिकल्पना हमारे देश के प्रधानमंत्री का प्रथम सपना है, जिसे पूर्ण करना संगठन का प्रथम दायित्व है।
इस सफाई अभियान में गोविंद नगर क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सभी पदाधिकारियों का उत्साहबर्धन किया। साथ ही सफाई कर्मियों का हौसला अफ़जाई करते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित भी किया।
प्रतीकात्मक सफाई अभियान में पनकी मण्डल अध्यक्ष चन्द्रमणि, महामंत्री बबिता निगम, डॉ. प्रियंका रावत, शोभा शुक्ला, सीमा, अनीता चतुर्वेदी सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ