कानपुर नगर। भाजपा महिला मोर्चा कानपुर उत्तर की जिला अध्यक्षा सरोज सिंह की अध्यक्षता में कानपुर उत्तर व दक्षिण महिला मोर्चा कमल शक्ति अभियान व पत्र वितरण कार्यक्रम अरमापुर स्थित राहुल गेस्ट हाउस में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा गीता शाक्य मौजूद रही जिला अध्यक्षा महिला मोर्चा उत्तर सरोज सिंह ने प्रस्तावना एवं परिचय रखते हुए आगामी 2022 के चुनाव हेतु बहनों को जी जान से जुड़ने हेतु आवाहन किया मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा गीता शाक्य ने नवंबर माह से दिसंबर तक महिला मोर्चा द्वारा होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी।
भाजपा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बताया महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्षा उर्विजा दीक्षित ने कहा कि घर घर जाकर योगी और मोदी की योजनाओं के बारे में लोगों को बताना है और सारी बहनों को जोड़ना है प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी विजय बहादुर ने कहा कमल शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है और उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताना है।
सोच ईमानदार व काम दमदार का नारा देते हुए महिला मोर्चा प्रभारी अनीता गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 4 साल की उपलब्धियां अनगिनत रही है कोविड मे भी हमने इस अवसर को सुअवसर में बदला महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी ने महिलाओं के हितों व सम्मान को हमेशा ध्यान में रखा है।
आगे भी सदैव प्रयासरत रहेंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं के सम्मान में स्वच्छ मिशन के तहत घर-घर शौचालय व उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस सिलेंडर व प्रधानमंत्री आवास के साथ गांव में महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाया गया है।
आयोजन के दौरान कानपुर महानगर उत्तर के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज कानपुर महानगर दक्षिण की जिलाध्यक्षा वीना आर्या गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी महिला आयोग सदस्य रंजना शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्षा रीता शास्त्री प्रदेश मंत्री विजया तिवारी जिला उपाध्यक्षा रंजीता पाठक ने भी अपने विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम का सफल व कुशल संचालन क्षेत्रीय महामंत्री जयंती वर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर किरण तिवारी,बबीता निगम,दीपिका सिंह सेंगर,शोमिल शर्मा,रिचा मिश्रा, गुंजन शर्मा सीमा तिवारी,पूजा चतुर्वेदी, डॉ प्रियंका सिंह,अनीता चतुर्वेदी, सुमन सक्सेना वंदना परिहार,सोनी जायसवाल सुमन सक्सेना,मिथिलेश गुप्ता सुमन वर्मा,शीलू त्रिपाठी,सोनिया श्रीवास्तव,चंद्रमणि चौबे आदि उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ