रिपोर्ट: विशू रक्सेल
कानपुर नगर। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर जिला अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में कानपुर उत्तर के लाजपत नगर मंडल की परिचय बैठक एवं कार्य समिति संपन्न हुई।
जिसमें लाजपत नगर मंडल में प्रमुख तौर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह वक्ता रहीं व मंडल प्रभारी महिला आयोग सदस्या पूनम कपूर भी उपस्थित रहीं। जिला महामंत्री किरण तिवारी एवं बबीता निगम जी की भी उपस्थित रही जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया की महिलाओं के लिए किए गए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 4 साल के कामों को और समस्त महिलाओं को आगामी कार्यक्रम हेतु महिला मोर्चा की टीम को जानकारी प्रदान की और यह अवगत कराया कि यह चुनावी वर्ष है और महिलाओं को घर घर जाकर मोदी जी योगी की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ।
जिसमें की जन धन खाता ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,शौचालय निर्माण ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में निशुल्क रसोई गैस वितरण एवं मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करना भी शामिल है और समस्त योगी और मोदी जी के द्वारा चलाई गई योजनाओं का प्रचार प्रसार करें प्रमुख तौर पर मंडल कार्यसमिति की बैठक में लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष सुमन सक्सेनाउपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ