Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रियंका गांधी बोलीं यदि मुझे छुआ तो लगेगा छेड़खानी व अपहरण के केस, अरेस्ट वारंट और आर्डर दिखाओ

  


उत्तर प्रदेश। लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ित परिजनों से मिलने जाते समय प्रियंका गांधी गिरफ्तार, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक। रविवार देर रात लखनऊ से प्रियंका लखीमपुर खीरी पीड़ित किसानों के परिजनों से मिलने के लिए निकली तो जरूर लेकिन उससे पहले ही हरगांव में तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोका और गिरफ्तार कर लिया। सीतापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके वहां से ले जाया गया।

प्रियंका गांधी गिरफ्तारी के समय बोली की यूपी सरकार किसानों शोषित और दलितों की आवाज दबाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है लूट हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में यूपी की भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई है।

 महिलाओं के प्रति यूपी पुलिस का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। अस्त होते समय प्रियंका ने अरेस्ट वारंट और गिरफ्तारी का कारण पूछते हुए पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा की तुम्हारे ऊपर महिला के साथ छेड़खानी अभद्रता और अपहरण का केस लगेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ